लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट्स में वार्षिकोत्सव ‘मोज़ैक’ का भव्य आयोजन

लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट्स में वार्षिकोत्सव ‘मोज़ैक’ का भव्य आयोजन

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट्स का वार्षिकोत्सव ‘मोज़ैक’ बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. अनिल रस्तोगी, (प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं थियेटर आर्टिस्ट), मुख्य प्रशासिका कांति सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध प्रोफेसर नीरज जैन, सेंट्रल गवर्नमेंट काउंसिल ए.के. सिंह,जनरल मैनेजर शिखर पाल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर – प्रिंसिपल मीना टांगड़ी, हेडमिस्ट्रेस मनीषा कर्टिस, वीके शर्मा, संजय प्रताप सिंह, अन्य शाखाओं की प्रिंसिपल्स,शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की ऐसी श्रृंखला प्रस्तुत की जिसने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों में ‘चारों युग की कहानी’, संभाजी महाराज पर आधारित नाटक — संघर्ष से स्वाभिमान तक, योग प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक, अंग्रेज़ी नाटक — गाइडिंग विदआउट बाइंडिंग तथा कव्वाली जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा — ICSE 2025 में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं एवं एक या एक से अधिक विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल करने वाले बच्चों का सम्मान समारोह। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के अध्यापकों और अभिभावकों को बुके, शाल, स्मृति चिन्ह और बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की सृजनशीलता, आत्मविश्वास और विद्यालय के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मानकों की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ पब्लिक कॉलेज न केवल अकादमिक उत्कृष्टता में अग्रणी है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम भी है। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया और पूरे आयोजन में विद्यालय परिवार की एकजुटता, अनुशासन और प्रतिभा झलकती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *