लखनऊ सिविल डिफेंस के लोकप्रिय अधिकारी मनोज वर्मा, योगेश कुमार, ऋषि कुमार व ममता रानी की प्रोन्नति उपनियंत्रक के पद पर हो गई है। सूचना मिलते ही शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई और बधाईयों का ताता लग गया।
उत्तर प्रदेश शासन नागरिक सुरक्षा अनुभाग के कार्यालय आदेश के क्रम में लखनऊ में कार्यरत मनोज वर्मा सहायक उपनियंत्रक (वरिष्ठ वेतनमान), योगेश कुमार, ऋषि कुमार, व ममता रानी को उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा के पद (वेतनमान रु 56100-177500, ग्रेड वेतन रु 5400, पे मैट्रिक्स लेवल-10) पर प्रोन्नति प्रदान किए जाने की राज्यपाल महोदया ने स्वीकृति प्रदान की। मनोज वर्मा ने अपनी इस उपलब्धि को अपने दिवंगत पुत्र मानव वर्मा को समर्पित की है।
वर्ष 1999 में सहायक उपनियंत्रक के पद पर मनोज वर्मा की भर्ती सिविल डिफेंस में हुई थी। पहली जनवरी 2000 को कानपुर में ज्वाइनिंग दी थी। बाद में वर्ष 2013 में सहायक उपनियंत्रक (वरिष्ठ वेतनमान) के पद प्रोन्नति हुई और झांसी ट्रांसफर हो गया। अपने कार्यों से झांसी सिविल डिफेंस को एक नई पहचान दी। कोविड 19 में झांसी सिविल डिफेंस ने घर घर में पहचान बनाई। बाद में वर्ष 2021 में लखनऊ ट्रांसफर हुआ और अपनी कड़ी मेहनत से लखनऊ सिविल डिफेंस को एक नया आयाम दिया। जिसकी वजह से उन्हें आजादी की 75वी वर्षगांठ पर वर्ष 2022 में राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया गया।
स्टाफ अफसर डीजी सुमित मौर्य, उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा, डिप्टी चीफ वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी, स्टाफ अफसर ऋतुराज रस्तोगी, डिविजनल वार्डेन सुनील शुक्ला, नफीस अहमद, आशीष कपूर, प्रवीण श्रीवास्तव, हरीश चंद्रा, डिप्टी डिविजनल वार्डेन जावेद जैदी, गुफरान, रामगोपाल सिंह, डॉ पंकज वर्मा, स्टाफ अफसर कमलेश सिंह, रोहित अग्रवाल, आदि ने सभी सहायक उपनियंत्रको को प्रोन्नति प्राप्त करने की बधाइयां प्रेषित की।

