लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता पर करोड़ों के गबन का आरोप, बहुजन मुक्ति पार्टी ने मण्डलायुक्त से किया निलम्बन की मांग

लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता पर करोड़ों के गबन का आरोप, बहुजन मुक्ति पार्टी ने मण्डलायुक्त से किया निलम्बन की मांग
बस्ती। बहुजन मुक्ति पार्टी  के जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गौतम ने लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता परबिन्दर सिंह पर करोड़ों रुपये के सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया है। उन्होंने  मण्डलायुक्त को पत्र देकर अवर अभियंता का अटैचमेंट निरस्त करने, उन्हें दूसरे जनपद में स्थानान्तरित करने और निलम्बित करने की मांग की है।मण्डलायुक्त को दिये पत्र में आरोप  कहा गया है  कि बस्ती में 15 वर्ष से अधिक समय से तैनात अवर अभियंता परबिन्दर सिंह ने विभाग में करोड़ों रुपये का गबन किया। किसानों और जनप्रतिनिधियों के हवाले से कहा गया है कि बिना बोरिंग कराए ही सामान्य वर्ग के किसानों के नाम पर 15,600 रुपये और अनुसूचित वर्ग के किसानों के नाम पर 19,600 रुपये प्रति किसान निकाल लिए गए। आरोप है कि किसानों को केवल लोकल पाइप, प्लास्टिक और रिफ्क्शवॉल जैसा सामान देकर पूरा भुगतान करा लिया गया। हजारों किसानों को बोरिंग से जुड़ा कोई सामान नहीं मिला। कुछ किसानों की पुरानी बोरिंग दिखाकर भी भुगतान कराया गया।पत्र के अनुसार अवर अभियंता परबिन्दर सिंह का स्थानान्तरण बस्ती से सिद्धार्थनगर (आकांक्षी जनपद) किया था। इसके बावजूद वे बस्ती में अटैचमेंट पर बने हुए हैं। बीएमपी नेता चन्द्र प्रकाश गौतम का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले भी बार-बार स्थानान्तरण हुए, लेकिन अवर अभियंता ने रसूख और धनबल से साजिश कर, फर्जी मेडिकल रिपोर्ट लगाकर  अधिकारियों को गुमराह किया और स्थानान्तरण रुकवा लिया। पत्र में कुदरहा, दुबौलिया और गौर आदि ब्लाकों  में करोड़ों रुपये की सरकारी गबन का आरोप है। यह भी कहा गया है कि जांच करने वाले अधिकारियों से रसूख के दम पर समझौता कर लिया जाता है।चंद्र प्रकाश गौतम ने मांग किया  है कि अवर अभियंता परबिन्दर सिंह का अटैचमेंट निरस्त कर उन्हें किसी अन्य जनपद में भेजा जाए, पिछले कई वर्षों के लेखा-जोखा की जांच कराई जाए और गबन उजागर कर कार्रवाई की जाए।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *