सत्संग में दिया नशा मुक्ति का संदेश
बस्ती। मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा बड़ेबन में विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज के सत्संग का प्रसारण किया गया। सत्संग में मानव जीवन के उद्देश्य, सच्ची भक्ति, सदाचार और आध्यात्मिक ज्ञान के विषय में सरल भाषा में मार्गदर्शन दिया गया।सत्संग के माध्यम से उपस्थित लोगों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया। नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर 20 लोगों ने नशा त्यागने और भविष्य में नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने ध्यानपूर्वक सत्संग सुना और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं।क्षेत्र के लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है और लोगों को नशामुक्त एवं बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है।मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान, सामाजिक सुधार और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया जाता है।इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर लक्ष्मन दास, सालिकराम, अशोक दास, जितेन्द्र दास, बेचू दास, राधेश्याम दास, सुरेश दास, रामबहाल दास, लालता दास, शिव पूजन दास सहित कई सेवादारों ने योगदान दिया।

———–