लिंग विविधता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया

लिंग विविधता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा “भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) में लिंग विविधता” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से छात्राओं के लिए आयोजित किया गया जिसमें आरबीआई के प्रतिष्ठित अधिकारी शामिल हुए और छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य संरक्षक, प्रो. आलोक कुमार राय (कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय); संरक्षक, प्रो. ए.के. सिंह (डीन, अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संकाय) की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि, श्रद्धा ठाकुर, महाप्रबंधक (एचआरएमडी), आरबीआई, ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य से बैंकिंग क्षेत्र में लिंग विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला।
अंकिता सिंह, सहायक महाप्रबंधक, और आकांक्षा गुप्ता, प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी, ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बैंकिंग क्षेत्र में समावेशिता और विविधता को बढ़ावा देने के व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा की। उनके व्याख्यानों ने छात्राओं को उपयोगी जानकारी और प्रेरणा प्रदान की।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रचना पाठक, डॉ. खुशबू वर्मा, और इं. निधि श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। छात्र समन्वयक एंजल प्रवीण और अर्णव सिंह चौहान ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इंटरएक्टिव सत्र और क्विज़ ने छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया और लिंग विविधता के महत्व को गहराई से समझने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *