वयोश्रेष्ठ मन्दिरम् (वृद्धाश्रम) अल्लीपुर, हरदोई में 12 दिसंबर को निःशुल्क नेत्र शिविर का किया जा रहा आयोजन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान के संस्थापक-प्रबन्धक डाॅ. सुशील चन्द्र त्रिवेदी”मधुपेश” ने बताया कि संस्थान द्वारा संचालित वयोश्रेष्ठ मन्दिरम् (वृद्धाश्रम) अल्लीपुर, हरदोई में विगत वर्षो की इस बार दिनांक 12 दिसंबर 2022 दिनांक सोमवार को सीतापुर आंख चिकित्सालय, सीतापुर के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसमे नेत्र परीक्षण के उपरान्त यदि डाक्टर आप्रेशन की सलाह देते है तो वाहन द्वारा नि:शुल्क सीतापुर चिकित्सालय, सीतापुर ले जाकर आप्रेशन कराया जायेगा तथा अस्पताल मे मरीज को भोजन निःशुल्क दिया जायेगा । आपरेशन के बाद वापस वृद्धाश्रम तक छोड़ा जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *