वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश खन्ना से पेन्शनर संघो की बैठक सम्पन्न
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। प्रदेश के पेन्शनरों की समस्याओ के सम्बंध मे माननीय सुरेश खन्ना जी , वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार से उनके सचिवाल के कक्ष में पूर्व से निर्धारित बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे पेन्शनर दिवस को और अधिक प्रभावी बनाने , 30 जुन को सेवानिवृत्त को नोशनल इंक्रीमेंट देने,पेन्शन की राशिकरण की वसूली 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष में बहाली करने ,विधवा पुत्रवधु को परिवारिक पेंशन का लाभ देने , वर्ष 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्त कार्मिकों को पुरानी पेन्शन योजना का लाभ देने, 65,70,75 वर्ष की आयु पर 5, 10 और 15 प्रतिशत पेन्शन वृध्दि देने आदि बिन्दुओ पर चर्चा हुई, माननीय मंत्री जी का मांगों के प्रति सकारात्मक रूख रहा तथा बैठक मे उपस्थित विशेष सचिव, वित्त तथा निदेशक पेन्शन को कुछ बिन्दुओ पर शीघ्र कार्रवाई तथा कुछ बिन्दुओ पर प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।

