विदाई समारोह का आयोजन पुलिस उपायुक्त, यातायात कार्यालय में किया गया

विदाई समारोह का आयोजन पुलिस उपायुक्त, यातायात कार्यालय में किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय

लखनऊ। अजय कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात का अपर पुलिस अधीक्षक, कन्नौज के पद पर स्थानान्तरण होनें के उपलक्ष्य में यातायात पुलिस लखनऊ द्वारा विदाई समारोह का आयोजन पुलिस उपायुक्त, यातायात कार्यालय में किया गया। विदाई समारोह में अमित वर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा सलमानताज पाटिल पुलिस उपायुक्त, यातायात ,समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात एवं अन्य यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। संयुक्त पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा अजय कुमार को भविष्य में उ0प्र0 पुलिस विभाग में बेहतर सेवाओं तथा उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयी। यातायात पुलिस के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा उनके दिये गये बेहतर मार्गदर्शन के लिये उनका अभिवादन किया गया। अजय कुमार द्वारा यातायात पुलिस लखनऊ में अपनें कार्यकाल के दौरान अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी है जिसके लिये यातायात पुलिस, लखनऊ उनका आभार व्यक्त करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *