विधान भवन में “योग चेतना”। सेमिनार एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

विधान भवन में “योग चेतना”। सेमिनार एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ। राज्य विधान मंडल पेंशनर संस्थान तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बाल विकास आयोग के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी स्थित विधान भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर योग चेतना विषय पर सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर शुभकामनाओं के साथ हुई तथा प्रधानमंत्री के सबसे अधिक कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री को भी संस्थान की ओर से बधाई दी गई। जिसमें देश भर से आए योग विशेषज्ञों, प्रतिष्ठित चिकित्सको ,सामाजिक कार्यकर्ताओं,स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं, वैलनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग तथा अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य विधानमंडल पेंशनर संस्थान के अध्यक्ष डॉ० सी०पी० शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यू० पी०एग्रो के अध्यक्ष मा० जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा ने कहा कि आज के व्यस्ततम समय में तथा भाग दौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य के शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन में योग एक अहम भूमिका निभाता है। तथा समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव मा०संजय श्री हर्ष,पदम श्री डॉक्टर के०के० ठकराल,सहारनपुर से वी०पी० सिंह, पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, संयुक्त सचिव विधानसभा अजीत वर्मा, माननीय राजीव मिश्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र, जयपुर से राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बाल विकास आयोग के अध्यक्ष गोविंद जांगिड़, अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गुप्ता, पूर्व विशेष सचिव विधानसभा डॉ०दिनेश चंद्र अवस्थी, डॉ० शिखा गुप्ता, रुखसाना नकवी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० हरिप्रकाश अग्रवाल के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के पूर्व में श्रीमती चित्रा दीक्षित के सौजन्य से अन्नपूर्णा भंडारे का भी आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से डॉ० अरुण कुमार भरारी को योग एवं वैलनेस के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा सम्मान के साथ-साथ योग एवं नेचुरोपैथी, स्वच्छ पर्यावरण, सामाजिक एकता एवं मानव धर्म के माध्यम से मानवीय मूल्यों की स्थापना के उद्देश्य से सार्थक मोटर बाईक यात्राओं के लिए ट्रैवल टाईकून इंडिया अवार्ड 2026 प्रदान किया गया। राष्ट्र गौरव शर्मा को समाज क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा सम्मान, डॉ० रूपाली राठौर को न्याय तथा विधि के श्रेत्र में, डॉ० विनोद कुमार यादव को योग एवं वैलनेस के क्षेत्र में, रूपचंद साहू को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में, योग गुरु कृष्ण दत्त मिश्र को योग के क्षेत्र में, डॉ०आसिफ अली को वैलनेस तथा होम केयर सर्विसेज के क्षेत्र मे,डॉ० विवेक शर्मा को स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्रमें, एवं सर्वेश कुमार सोनी, वान्या मिश्रा, मीना गौतम, मीना मल्होत्रा, रजनी मिश्रा, सुनील कुमार द्विवेदी, डॉ० पुष्पा यादव, डॉ० राकेश प्रताप सिंह, शोभा रानी एवं डॉ० शिखा गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। तथा साथ में जयपुर से पधारे गोविंद जांगिड़ को उनके बाल विकास के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए मेडिटेक ट्रेनिंग एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट की तरफ से युवा प्रेरणा अवार्ड प्रदान किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *