विधायक और सीडीओ ने सैमसी गौशाला का किया निरीक्षण

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
भाजपा विधायक रामचंद्र यादव व सीडीओ अनिता यादव ने गौशाला का निरीक्षण किया। विकास खण्ड मवई के सैमसी ग्राम सभा में बनी गौशाला का औचक निरीक्षण किया।जानकारी के मुताबिक सैमसी ग्रामसभा में बनी गौशाला करीब एक वर्ष पहले ही बनकर तैयार हो गयी थी। उसके बावजूद गौशाला का संचालन नही किया गया।गरीब असहाय किसानों के साथ साथ बेसहारा जानवरों की देखभाल करना योगी सरकार की प्राथमिकता रही है।वही सीडीओ अनिता यादव ने निरीक्षण के बाद 15 दिन के भीतर गौशाला में पूरी व्यवस्था के साथ बेसहारा जानवरों को रखकर गौशाला का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि यह गोशाला बेसहारा पशुओं को सहारा देगी। इनकी वजह से सड़क पर हो पशुओं के कारण हो रही दुर्घटना रुकेगी,किसानों को हो रहा नुकसान थमेगा।इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी मोनिका पाठक,टी ए आशीष तिवारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *