विराम खंड-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती*

*प्रेस नोट*

*विराम खंड-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती*

 

*लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026।* गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति से संबद्ध विराम खंड-5 जनकल्याण समिति द्वारा गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर विराम खंड-5 स्थित वसंती पार्क में महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के कार्यकारी महासचिव कर्नल ए.एन. पांडेय, सचिव श्री संजय निगम, विराम खंड-5 जनकल्याण समिति के अध्यक्ष प्रो. भरत राज सिंह तथा सचिव श्री नित्यानंद पांडेय ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सर्व प्रथम वक्ता डॉ. भरत राज सिंह ने उनके आदर्शों, सादगी, सत्य, अहिंसा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

समारोह में समिति के सांस्कृतिक सचिव श्री अरुण त्रिवेदी, सदस्य श्री अतुल पंत, श्री विवेक सिंह, श्री आनंद प्रकाश, श्री विमल चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व आईएएस अधिकारी श्री उमेश तिवारी तथा श्री चन्दन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पांजलि अर्पित की और दोनों महान विभूतियों के प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी का सत्य एवं अहिंसा का संदेश और लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रभक्ति का आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को जीवन में अपनाकर ही एक स्वच्छ, सशक्त, समरस एवं जिम्मेदार समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम का समापन दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *