विश्वविद्यालय में रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन नौ से 21 सितंबर के बीच

एकेटीयू में लगेंगे चौके -छक्के

– विश्वविद्यालय में रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन नौ से 21 सितंबर के बीच

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 25 वर्ष पूरा होने पर रजत जयंती समारोह सात मई 2024 से आठ मई 2025 तक मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय परिसर में इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देश पर प्रतियोगिता का आयोजन नौ से 21 सितंबर के बीच होगा।

दो सप्ताह के बीच होने वाले इस खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट, एथलेटिक, बैडमिंटन, वालीबॉल, टेबिल टेनिस, कैरम, शतरंज के खेल होंगे। इसमें कुलपति एकादश, कुलसचिव एकादश, वित्त अधिकारी एकादश, परीक्षा नियंत्रक एकादश, आईईटी एकादश, एफओएपी एकादश, कैश एकादश, डीन एकादश, फार्मा एकादश, मैनेजमेंट एकादश की टीमें होंगी।

सभी टीमों के अलग-अलग संयोजक भी बनाये गये हैं। इसके अलावा माननीय कुलपति महोदय की अध्यक्षता में खेल आयोजन समिति एवं खेल प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया है। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी ही भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *