शिक्षक के घर लाखों की चोरी
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के मनिकापुर गांव में अज्ञात चोरों ने शिक्षक अमर बहादुर वर्मा के घर छत का जाल काटकर धावा बोल दिया। चोर आलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान समेट ले गए। अमर बहादुर वर्मा प्राथमिक विद्यालय शिवगढ़, लंभुआ में तैनात हैं। खास बात यह है कि उनकी बेटी की विदाई शनिवार को होनी थी और परिवार तैयारियों में जुटा था। सुबह चोरी की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है
।

