विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या मुनिराज जी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कर अधिकारियों/कर्मचारियों को “लाइफ शपथ” दिलाई
अयोध्या में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या मुनिराज जी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वाटर गार्द पर पर्यावरण को बचाने के लिए दैनिक जीवन में आवश्यक बदलाव लाने व अपने परिजनों,मित्रों तथा अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करने की शपथ दिलायी गयी व पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रिजर्व पुलिस लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात व अन्य कर्मचारी गण के साथ रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया।