विश्व पर्यावरण दिवस पर निक ने भूमि पेडनेकर और चिकू और बंटी के साथ मिलकर भविष्य के पर्यावरण रक्षकों को किया प्रेरित

  1. विश्व पर्यावरण दिवस पर निक ने भूमि पेडनेकर और चिकू और बंटी के साथ मिलकर भविष्य के पर्यावरण रक्षकों को किया प्रेरित

 

लखनऊ: अगर पेड़ दोस्ती का अनुरोध भेज सकते, अगर हर पौधे में कोई सुपरपावर होती, और अगर पृथ्वी को बचाने की शुरुआत केवल एक बातचीत से हो सकती — तो कैसा होता? इस विश्व पर्यावरण दिवस पर निक (Nick) ने इन कल्पनाओं को साकार करते हुए अपने लोकप्रिय निकटून पात्रों चिकू और बंटी, जलवायु संरक्षण की समर्थक अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, तथा उत्साही बच्चों के एक समूह को एक विशेष पहल के तहत एक साथ लाया। इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना और उन्हें भविष्य का ‘ईको-चैंपियन’ बनने के लिए प्रोत्साहित करना था।

 

इस विशेष आयोजन के दौरान चिकू और बंटी तथा बच्चों ने भूमि पेडनेकर को उनके पसंदीदा पौधों के पौधे भेंट किए और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक रोचक संवाद आयोजित किया गया, जिसमें भूमि ने बच्चों को सरल और पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि छोटे-छोटे सकारात्मक कदम पर्यावरण पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं।

 

निक के साथ इस सहयोग के बारे में भूमि पेडनेकर ने कहा,

“मैं विश्व पर्यावरण दिवस पर निक के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। सुंदर कहानियों और प्रेरणादायक कथाओं के माध्यम से निक लाखों बच्चों के दिलों तक पहुंचता है। यदि मैं किसी भी तरह से इन नन्हे बच्चों के मन में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दे सकूं, जो हमारे देश का भविष्य हैं, तो यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात होगी।”

 

देशभर के बच्चों के लिए अपना संदेश देते हुए उन्होंने कहा,

“मैं बच्चों से यही कहना चाहूंगी कि यह पृथ्वी आपकी है। यही आपका एकमात्र घर है। इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है, कोई ‘प्लैनेट बी’ नहीं है। इसलिए अपनी पूरी क्षमता के साथ इसकी रक्षा करने का प्रयास करें और इसे सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।”

 

ऐसी सार्थक पहलों के माध्यम से निक बच्चों और परिवारों को सकारात्मक मूल्यों को अपनाने, अपने समुदायों में बदलाव के वाहक बनने तथा सीखने को रोचक और प्रभावशाली बनाने के लिए लगातार प्रेरित करता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *