वेदान्ता मैराथन में पाया दूसरा स्थान, बढ़ाया जनपद का गौरव
सुलतानपुर । जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र पयागीपुर निवासी संजय मिश्रा पुत्र स्व० रामदत्त मिश्रा ( प्रधान ) के सबसे छोटे पुत्र ने मैराथन दौड़ में अपनी चाल से देश एवं विदेश के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए इंटरनेशनल मैराथन में लाया दूसरा स्थान उक्त मैराथन 18 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में वेदान्ता मैराथन द्वारा आयोजित इसके मुख्य अतिथि देश के वायु सेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह रहे। विशालकाय पांच किलोमीटर लंबी मैराथन दोड़ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान लाकर जिलें का एवं पयागीपुर का मान बढ़ाया अवगत कराते चलें संजय ने अन्य प्रतियोगिताओं में अपना कमाल दिखाया और गोल्ड मेडल भी हासिल किया हैं उनके इस कामयाबी पर सुनील मिश्रा, दीपक मिश्रा जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, गिरीश मिश्रा सभासद, सूर्यमणि मिश्रा, महेन्द्र पाठक,ओपी शर्मा,सत्यवीर यादव, राम-लखन यादव समेत सैकड़ों स्थानीय लोगों ने बधाई दिया हैं।
तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो संचालकों पर मुकदमा
सुल्तानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र में निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने दो डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने डीजे संचालकों और पूजा समितियों को ध्वनि मानकों का पालन करने की हिदायत दी है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को दुर्गा प्रतिमाएं लाते समय राजकोट डीजे और महेश डीजे, महुली प्रतापगढ़ के संचालकों द्वारा निर्धारित मानक से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। उपनिरीक्षक अंबरीश पाठक की शिकायत पर कुड़वार पुलिस ने दोनों संचालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि जिले में डीजे की तेज आवाज को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की गई थी। न्यायालय ने अधिकारियों को ध्वनि मानकों के अनुरूप ही डीजे बजाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालकों के साथ ही संबंधित पूजा समितियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बड़े डीजे मंगाने वाली पूजा समितियों को उच्च न्यायालय के आदेश और ध्वनि मानकों की जानकारी देते हुए नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

