वैज्ञानिक सोच, शिक्षा व राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण ही डॉ. कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि: जय सिंह यादव

वैज्ञानिक सोच, शिक्षा व राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण ही डॉ. कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि: जय सिंह यादव

-सपा कार्यालय लोहिया भवन में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

अयोध्या। मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती गुरुवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाब बाड़ी में जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में डॉ. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, सादगी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण से देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सदैव शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को देश की प्रगति का आधार माना तथा युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कठिन परिश्रम और ज्ञान के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। देश के विकास के लिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक शिक्षित, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, बीकापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर, जिला उपाध्यक्ष ओरौनी पासवान, जिला सचिव एवं कार्यालय प्रभारी अंसार अहमद, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दानबहादुर सिंह, अली सईद खान, आकिब खान, एजाज अहमद, फरीद कुरैशी, रिजवान हसनैन, घनश्याम यादव, चंदन यादव, मोहम्मद जैग़म , पार्षद रिजवान अहमद, जगन्नाथ यादव, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *