व्यापारियों की बैठक में गूंजा ‘एमडीआर’ का मुद्दा
यदि सरकार छिपा हुआ शुल्क व्यापारी पर लगाती है तो व्यापार मण्डल विरोध करेगा: जैकी साहू
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर कमेटी की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के निर्देशन में नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू जैकी की अध्यक्षता में ओलन्दगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई जहां पूरी नगर कार्यकारिणी समेत सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा डिजिटल भुगतान पर एमडीआर रहा। नगर अध्यक्ष जैकी साहू ने कहा कि UPI ने व्यापार को आसान किया है लेकिन इसका खर्च छोटे व्यापारी पर बोझ बनकर नहीं आना चाहिए। संगठन की स्पष्ट मांग है कि UPI मर्चेंट लेन—देन पर किसी भी प्रकार का MDR चार्ज न लगे और यदि किसी भी प्रकार का छुपा हुआ शुल्क है तो केन्द्र सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए, उसकी जानकारी पहले से स्पष्ट रूप से बताई जानी चाहिए।
नगर प्रभारी अजीत सोकर एवं महामंत्री दिलीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि त्योहारों को देखते हुए बाजारों में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए। बाजारों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगे और कमर्शियल सोलर पैनल पर भी घरेलू सोलर की तरह सब्सिडी दी जाए। नगर उपाध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि समय के साथ व्यापार करने का तरीका बदलना होगा। सभी व्यापारियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए एक भव्य डिजिटल कार्यशाला का आयोजन किया जाय जिससे व्यापारी डिस्प्ले, ऑनलाइन पेमेंट और डिजिटल मार्केटिंग सीख सकें।
नगर उपाध्यक्ष श्याम वर्मा ने सुझाव दिया कि हर महीने “व्यापारी संवाद बैठक” अनिवार्य रूप से होनी चाहिए जो किसी भी व्यापारी की दुकान या प्रतिष्ठान पर आयोजित की जा सकती है, ताकि नई समस्याओं, सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक मुद्दों पर निरंतर चर्चा होती रहे। नगर उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि व्यापारी ही रोजगार देता है, टैक्स देता है और शहर की अर्थव्यवस्था चलाता है। व्यापारी लाखों परिवारों को अप्रत्यक्ष रोजगार देता है, इसलिए सरकार द्वारा व्यापारी सुरक्षा बीमा योजना लागू होनी चाहिए और जौनपुर के बाजारों को आधुनिक बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
109 व 110
——इनसेट——
ऑनलाइन कम्पनियों एवं ऑफलाइन दुकानदारों के बीच समान अवसर सुनिश्चित हो: जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि ऑनलाइन कम्पनियों और ऑफलाइन दुकानदारों के बीच सरकार समान अवसर सुनिश्चित करे जिससे छोटे व्यापारियों का व्यापार सुरक्षित रहे। साथ ही साइबर फ्रॉड से व्यापारियों को बचाने के लिए जल्द ही एक विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर प्रयास और आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष के लिए तैयार रहूँगा।
——इनसेट——
त्योहारों पर सेवा स्टाल लगाने का लिया गया निर्णय
अन्त में सर्वसम्मति से तय हुआ कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजार के प्रमुख स्थानों पर संगठन द्वारा पेयजल, शरबत सहित अन्य सुविधाओं के सेवा-स्टॉल लगाये जायेंगे जिससे राहगीरों और दर्शनार्थियों को राहत मिल सके। इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
——इनसेट——
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर संजय जायसवाल, रवि गुप्ता, सोमेंद्र अग्रहरि, डॉ. दिलीप सिंह, नवीन साहू, एड. प्रशांत कुकरेजा, अमनदीप सिंह, अभिषेक गुप्ता, शम्मी, सुरेंद्र मौर्य, ध्रुव जायसवाल, नितिन जायसवाल, सुनील सोनकर, सौरभ गुप्ता, फैसल, अभिषेक चतुर्वेदी, अजय मौर्य, राजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, बंटी साहू, रूपेश गुप्ता, कृष्ण सेठ, अजीत सोनकर, रमेश श्रीवास्तव, डॉ. चंदननाथ गुप्ता, संतोष सेठ, हीरा लाल मोदनवाल, महेश कुमार, कुणाल सेठ सहित सैकड़ों व्या
पारी मौजूद रहे।

