व्यापार मंडल ने दानवीर भामाशाह की मनाई जयंती वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान
जौनपुर,29 जून । यूपी यूपी के जौनपुर में नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में तीन वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान करते हुए भामाशाह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी पदाधिकारी और व्यापारी बंधुओ का स्वागत किया और दानवीर भामाशाह जी के जीवन पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने बताया कि देश के लिए अपना सभी कुछ न्योछावर करने वाले दानवीर भामाशाह जी इतिहास के पन्नों में दर्ज है आज के व्यापारियों को उनके देश प्रेम से सीखने की जरूरत है उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने सभी व्यापारियों को दानवीर भामाशाह की जयंती की बधाई दिया और प्रदेश सरकार का धन्यवाद दिया की पूरे प्रदेश में भामाशाह जयंती मनाने का आदेश पारित किया गया है, कार्यक्रम में तीन वरिष्ठ व्यापारियों को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र, मोती माला पहनाते हुए स्मृतिचिन्ह भेटकर वरिष्ठ व्यापारी छब्बू लाल सोनकर, उमापति केडिया और विमल भोजवाल को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि आशीष गुप्ता, राजदेव यादव, अशोक बैंकर, नरेंद्र जायसवाल, रामकुमार साहू, मुन्नालाल अग्रहरि, अनिल कुमार वर्मा, रवि श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, संजीव यादव, संतोष साहू, राजकुमार सेठ, अमर जौहरी, संजय केडिया,मधुसूदन बैंकर,विजय अग्रहरि, शाहिद मंसूरी, यशवंत साहू ,शुभम गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन संतोष साहू ने किया आभार नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा ने व्यक्त किया।

