शराब बंदी संघर्ष समिति ने महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की योजना बनाई गई —मुर्तजा अली
लखनऊ, 11 जनवरी 2026: शराब बंदी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 29 और 30 जनवरी को महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
शराब मुक्त भारत पर चर्चा 29 जनवरी 2026, आर्य समाज ऑडिटोरियम, मीरा बाई मार्ग
सत्याग्रह कार्यक्रम 30 जनवरी 2026, जी.पी.ओ. पार्क, हजरतगंज, लखनऊ, प्रातः १० बजे
शराब बंदी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुर्तजा अली ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से महात्मा गांधी की शराब मुक्त भारत की सोच को उजागर किया जाएगा और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी।
बैठक में श्री धर्म प्रकाश वर्मा, श्री पी.सी. कुरैरील, फहीम सिद्दीकी, मिर्जा इशरत बेग, साद बेग, फैजुद्दीन सिद्दीकी, हलीमा अजीम, फहद हसन, मोहम्मद कैफ, जावेद सिद्दीकी, इमran, शाहिद, मोहम्मद इदरीस और रशीद जमील खान सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

