शहर के चौराहों पर ट्रैफिक लाइट व सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस

शहर के चौराहों पर ट्रैफिक लाइट व सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।रामनगरी में प्राण प्रतिष्ठा के बाद शहर के अधिकतर चौराहों पर यातायात नियंत्रण करने के लिए तथा शहर वासियो को जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक लाइटों को लगवाया गया था जो कि इस समय शो पीस बने हुए हैं।बताते चले कि शहर के रिकाबगंज चौराहा सहित एक -दो चौराहों को छोड़ दे बाकी शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे ट्रैफिक लाइटो के साथ साथ सीसीटीवी शो पीस हुए हैं।जिसके चलते शहर के नाका, शांति चौक, फतेहगंज, रायबरेली चौराहा,देवकाली तिराहा, पुष्पराज चौराहा,देवकाली बाईपास, सिविल लाइन चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, टेढ़ी बाजार चौराहा सहित विभिन्न चौराहों पर घंटो जाम लगा रहता है।बताते चले कि शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए बेनीगंज स्थित जलकल विभाग मे आईटीएमएस नियंत्रण कक्ष 27 दिसंबर 2022 को खोला गया था।जो अभी भी क्रियाशील है।इसी कक्ष से वहां पर बैठे कर्मियों द्वारा शहर के विभिन्न चौराहे की सारी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।बताते चले कि यातायात को नियंत्रित करने व शहर को जाम से मुक्ति रखने के लिए यातायात विभाग ने चिन्हित 20 चौराहों पर ट्रैफिक लाइट के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।जिसकी निगरानी एक नियंत्रण कक्ष में बैठे कर्मियों द्वारा किया जाता है।कार्यालय कर्मियों के मुताबिक शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे लगभग 20 ट्रैफिक लाइट काम कर रहे हैं और जो बंद है वह या तो सीवर पाइपलाइन के चलते बंद है।फिलहाल प्राण प्रतिष्ठा के समय यह सिस्टम बहुत ही क्रियाशील था। उसे समय भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइट के पास लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर निगम व यातायात कर्मी वाहन चालकों को अपने-अपने दिशाओं में चलने तथा उन पर नियंत्रित करने का कार्य करते थे साथ ही साथ आईटीएमएस कार्यालय में बैठे कर्मचारी यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों का चालान भी काटते थे लेकिन अब ऐसा नहीं दिखाई पड़ रहा है।वही आईटीएमएस नियंत्रण कक्ष कर्मी ने बताया कि शहर में चौराहों पर लगी सभी ट्रैफिक लाइटें काम कर रही है।कहा कि यातायात विभाग के निर्देश पर शहर में स्थित विभिन्न चौराहों पर लगे ट्रैफिक लाइटों को चालू तथा बंद किया जाता है।इसके साथ ही अयोध्या में आयोजित विभिन्न पर्वो,मेले व अद्धालुओ के भारी संख्या में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व सभी चौराहों पर पैनी नजर रखी जाती है।साथ ही यातायात विभाग के निर्देशों पर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कार्यवाही भी की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *