शहर में डेंगू,चिकनगुनिया का कहर लेकिन फागिंग जीरो- विनय पाण्डेय

शहर में डेंगू,चिकनगुनिया का कहर लेकिन फागिंग जीरो- विनय पाण्डेय

प्रयागराज। कांग्रेस कपूर्व महानगर संगठन सचिव कांग्रेस विनय पाण्डेय ने प्रयागराज नगर निगम के ऊपर कुंभकरणी नींद का आरोप लगाते हुए बताया कि प्रयागराज शहर के ज्यादातर इलाकों में डेंगू मलेरिया हावी है लोग डेंगू,चिकनगुनिया से पीड़ित है लेकिन फॉगिंग किसी भी क्षेत्र में नहीं की जा रही है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है. इसके बावजूद भी महापौर और नगर आयुक्त कुंभकरण की नींद सो रहे हैं। यहां तक जिन क्षेत्रों से लगातार शिकायतें जा रही हैं जिसमें झलवा, पीपल गांव वहां पर भी फॉगिंग नहीं कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *