शहर व ग्रामीण क्षेत्रों मे बढ़ते आपराधिक घटनाओ ने खड़े किए पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न
अयोध्या।इधर पिछले कुछ महीनों मे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लूट,चेन स्नेचिंग, साइबर ठगी, महिलाओं से छेड़छाड़ तथा अन्य आपराधिक घटनाओं ने लोगो की चिंता बढ़ा दी है।देखा जाये तो पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी और खुलासे किए जा रहे हैं,लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी खड़े कर रही हैं।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चर्चा कर रहे हैं।व्यापारियों,महिलाओं व लडकियां का मानना है कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नियमित गश्त और निगरानी और अधिक प्रभावी होनी चाहिए। जिले के थाना हैदरगंज, गोसाईगंज, रौनाही, महाराजगंज, रुदौली, कोतवाली नगर,कैंट,पटरंगा, शाहिद अधिकतर थाना क्षेत्र में इस समय अपराधी बाढ़ आ गई है। लेकिन इस पर पुलिस प्रशासन अंकुश लगाने में समर्थ दिखाई दे रहा है। इन थाना क्षेत्रों में खासकर विशेष रूप से बाजारों, बैंक क्षेत्रों, सुनसान मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठ रही है।वही जनता का कहना है कि क्षेत्र मे अपराध नियंत्रण के लिए केवल गिरफ्तारी ही पर्याप्त नहीं है,क्षेत्र को अपराध से मुक्त भी करना है
।

