शातिर अपराधी तमंचे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।*
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर के नेतृत्व मे थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक-10.03.2023 को पिलखिनी गाय घाट से एक शातिर अभियुक्त मो0 शमीर उर्फ सन्ने पुत्र मो0 नसीर उर्फ नखडू निवासी सिरौली थाना रामपुर जनपद जौनपुर के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 44/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.मो0 शमीर उर्फ सन्ने पुत्र मो0 नसीर उर्फ नखडू निवासी सिरौली थाना रामपुर जनपद जौनपुर।

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 44/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 265/19 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर
3. मु0अ0सं0 274/19 धारा 279/411 भादवि थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर
4. मु0अ0सं0 312/19 धारा 380/411 भादवि थाना भदोही जनपद भदोही
5. मु0अ0सं0 276/19 धारा 411/413/414 भादवि थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर
6. मु0अ0सं0 01/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर
बरामदगी-
1.एक तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 अजीमुस्सलाम, थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर।
2.का0 प्रभाकर सिंह थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *