शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ, (आरएनएस )। सुशान्त गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ संबंध बनाने, मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24 सितंबर 2026 को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी उसके साथ रह रहा था और शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता था। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।तहरीर के आधार पर सुशान्त गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 644/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 89, 318(4), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देश पर दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों तथा स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश की और आतिफ खान को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान आतिफ खान पुत्र एजाजुद्दीन उर्फ संजू, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी मोहल्ला नाजिरपुरा, थाना नगर कोतवाली, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सुशान्त गोल्फ सिटी थाना पुलिस शामिल रही।

————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *