शाम होते ही रीडगंज- देवकाली संपर्क मार्ग पर हो जाता है अंधेरा
अयोध्या।शहर के रीडगंज तिरहा,गुलाब बाड़ी,शक्तिनगर कालोनी, देवकाली मार्ग पर शाम होते ही अंधेरा हो जाता है।जिसके चलते यहां पर आए दिन कोई ना कोई अनहोनी घटना होती रहती है।डिवाइडर पर लगे विद्युत पोलो पर आज तक लाइट नहीं जलती दिखाई दे रही है।बताते चले शाम होते ही इस मार्ग पर अंधेरा हो जाता है।स्थानीय लोगों की माने तो अंधेरा होने से लूट, छिनैती सहित अन्य आपराधिक घटनाये गुलाब बाड़ी, शक्ति नगर कॉलोनी के सामने, मद्रास हैंडलूम के सामने, रीडगंज रेलवे लाइन के ऊपर ओवर ब्रिज सहित अन्य प्रमुख जगहों पर घटती है। परंतु इस गंभीर समस्या पर ना तो इस विभाग से संबंधित अधिकारी लाइट जलाने की जहमत उठा रहे हैं और ना ही सुरक्षा कर्मी सुरेश बढाने की।जिसके चलते स्थानीय लोगों के अलावा इधर से गुजरने वाले राहगीरों में आक्रोश व्याप्त है
।

