शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में भूसा दान अभियान चलाया जा रहा है।

शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में भूसा दान अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर में मा0 मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री श्री ए0 के0 शर्मा जी तथा मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी, मा0 विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में भूसा दान कार्यक्रम के दौरान विकासखंड बक्सा के अंतर्गत ग्राम दिलशादपुर की ग्राम प्रधान जाह्नवी सिंह के सौजन्य से उनके पिता रतन कुमार सिंह द्वारा मोइनुद्दीनपुर गौशाला में लगभग 20 क्विंटल भूसा दान किया गया।
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा उनके इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अपील किया कि अधिक से अधिक लोग भूसादान के इस महादान अभियान से जुड़ें तथा गौसेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने अवगत कराया कि भूसादान के माध्यम से अब तक लगभग 9674 क्विंटल भूसा दान के माध्यम से संग्रहित किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक लोग इस महादान अभियान में जुड़े तथा इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति, डॉ अजय सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *