जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल के द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय ग्यासपुर सिरकोनी का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि कक्षा 06 से 12 तक कक्षाएं संचालित हैं, विद्यालय में कुल 333 छात्राए पंजीकृत हैं तथा कुल 14 शिक्षक शिक्षण कार्य कर रहे हैं। शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान हैं। नये छात्राओं का प्रवेश रिक्त सीटो के सापेक्ष लिया जा रहा हैं, विद्यालय में शैक्षिक स्टाफ की कोई कमी नहीं हैं।
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मटियारी मुफ्तीगंज के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शैक्षिक सत्र का संचालन 2024-25 में प्रारम्भ हुआ। शैक्षिक सत्र के संचालन के समय कक्षा 06 से 08 तक कक्षाएं संचालित की गयीं। प्रत्येक आगामी शैक्षिक सत्र में उत्तरोत्तर कक्षाओं का विस्तार किया गया हैं। वर्तमान में विद्यालय में कक्षा 06 से 10 तक की कक्षाऐं संचालित हैं। कुल 286 छात्र पंजीकृत हैं। शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान हैं। रिक्त सीटो के सापेक्ष नये छात्रों का प्रवेश कराया जा रहा हैं। विद्यालय में कुल 08 शिक्षक शैक्षिक कार्य कर रहे हैं। शैक्षिक स्टाफ की कोई कमी नहीं हैं।
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मनिहा गोविन्दपुर धर्मापुर का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि शैक्षिक सत्र का संचालन 2024-25 मे हुआ। शैक्षिक सत्र के संचालन के समय कक्षा 06 से 08 तक कक्षाऐं संचालित की गयीं। प्रत्येक आगामी शैक्षिक सन में उत्तरोत्तर कक्षाओं का विस्तार किया गया हैं। वर्तमान में विद्यालय में कक्षा 06 से 10 तक की कक्षाएँ संचालित हैं। कुल 243 छात्र पंजीकृत हैं। शैक्षिक सन 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान हैं। रिक्त सीटो के सापेक्ष नये छात्रों का प्रवेश कराया जा रहा हैं। विद्यालय में कुल 09 शिक्षक शैक्षिक कार्य कर रहे हैं। शैक्षिक स्टाफ की कोई कमी नहीं हैं।
————-
जौनपुर 24 अप्रैल 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04
जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र ने अवगत कराया है कि शासनादेश में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत भीषण गर्मी व तीव्र ताप के दृष्टिगत जनपद-जौनपुर में 01 मई 2026 से 30 जून 2026 तक जिलाधिकारी के अधीन सभी माल एवं फौजदारी के न्यायालय एवं उससे सम्बन्धित कार्यालयों का समय निम्नवत् निर्धारित किया जाता है। न्यायालय का समय प्रातः 08ः00 बजे अपरान्ह 02ः00 बजे तक। (पूर्वान्ह 11ः00 बजे से 11ः30 बजे तक लंच का समय होगा), न्यायालय से सम्बन्धित कार्यालय यथा, राजस्व अभिलेखागार एवं न्याय अभिलेखागार का समय प्रातः 07ः30 बजे से अपरान्त 02ः30 बजे तक होगा। (पूर्वान्ह 11ः00 बजे से 11ः30 बजे तक लंच का समय होगा), जनपद के अन्य सभी कार्यालयों का समय यथावत रहेगा।

