शासन के निर्देश के क्रम में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जनपद में श्रद्धा, आस्था एवं सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शासन के निर्देश के क्रम में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जनपद में श्रद्धा, आस्था एवं सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिसके क्रम में आज प्रातः 8ः30 बजे जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी द्वय अजय अंबष्ट, परमानन्द झा सहित अन्य अधिकारीगण की उपस्थिति में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर डाक बंगला चौराहा होते हुए पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर तक पहुँची, जहां पर मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन किया गया तथा लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में अत्यंत उत्साह एवं भक्ति भाव देखने को मिला। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक एवं धार्मिक वातावरण को और अधिक आकर्षक बनाया। “हर-हर महादेव” एवं भगवान शिव के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं एवं आमजनमानस द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया।
कलश यात्रा में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं शिक्षक एवं आमजन उपस्थित रहे। यात्रा के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं धार्मिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
इसके उपरांत प्रातः 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सोमनाथ मन्दिर से मा0 प्रधानमंत्री जी और बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी स्थित त्र्यंबकेश्वर बहुउद्देशीय हॉल, श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर से आयोजित कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री जी औैर मा0 राज्यपाल जी के प्रेरणादायी उद्बोधन को जिलाध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति, डा0 अजय सिंह, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य की उपस्थिति में सुना गया तथा आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिलाध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति, डा0 अजय सिंह पूर्व विधायक दिनेश चौधरी सहित अन्य अतिथिगण को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भगवान सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं द्वारा बताया गया कि सोमनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति, आस्था एवं राष्ट्र गौरव का प्रतीक है, जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी सनातन परंपरा की अखंडता एवं आत्मसम्मान को बनाए रखा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समस्त तहसील, विकास खंड, ग्राम पंचायतों में भी शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा शिवालयों में मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, महाआरती रुद्राभिषेक, दीपोत्सव तथा भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ इसमें स्थानीय समुदाय द्वारा जनभागीदारी की गई। साथ ही विभिन्न विद्यालयों में पेंटिंग, रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नूपुर श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न अधिकारीगण, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

————-
जौनपुर 11 मई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

जनपद में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का सफल आयोजन

शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा जनपद के समस्त विद्यालयों में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, जौनपुर पहुंचे, जहां पर “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को जाना।
विद्यालय में निबंध लेखन, चित्रकला, नृत्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ध्यान-साधना जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव की प्रेरणादायक प्रस्तुति दी।
प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सहायक अध्यापकों एवं विद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से सोमनाथ मंदिर के इतिहास, उसके पुनर्निर्माण तथा भारतीय गौरव से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी भी दी गई। बच्चों ने रुचिपूर्वक ऐतिहासिक जानकारियों को समझा और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विद्यालय परिसर देशभक्ति, संस्कृति और स्वाभिमान की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करने एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *