श्यामलाल मौर्य की पुण्यतिथि पर मरीजों को वितरित किया फल

श्यामलाल मौर्य की पुण्यतिथि पर मरीजों को वितरित किया फल

-पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य ने किया सेवाकार्य

मिल्कीपुर-अयोध्या। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य की पुण्यतिथि पर पिछड़ा मोर्चा के अयोध्या जिला उपाध्यक्ष एवं खिहारन ग्राम प्रधान अजीत मौर्य ने सेवा कार्य किया। उन्होंने नगर पंचायत कुमारगंज स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचकर मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए। अजीत मौर्य ने मरीजों और तीमारदारों के बीच फल की किट तैयार कर केले एवं सेब वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करने का इससे बेहतर अवसर नहीं हो सकता कि जरूरतमंद और बीमार लोगों के बीच पहुंचकर उनकी सेवा की जाए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। आज वह भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां और सेवा भाव लोगों के बीच जीवित हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य उनके पारिवारिक सदस्य के समान थे, इसलिए उनकी पुण्यतिथि पर मरीजों के बीच फल वितरित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। फल वितरण के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं तीमारदारों ने भी इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह विक्की, सुरेंद्र पांडे, इसौली भारी के प्रधान आशीष सिंह, भाजपा नेता अजय सिंह, शिवम मौर्य, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अरविंद मौर्य, डॉ. गणेश लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *