श्याम सहारा परिवार ने पालिकाध्यक्ष भानुका का किया स्वागत
लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) -: कस्बें के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित सबसे प्राचीन श्याम मंदिर में पालिकाध्यक्ष संजीव भानुका का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। यह जानकारी देते हुए श्याम सहारा परिवार के प्रवक्ता हरीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के महंत शंकरलाल सैनी व सवाई सिंह चौहान, विनय तमोली, चंद्रप्रकाश चेजारा, सुरेश बीबीपुरिया, अंकुर गोयनका, रामप्रसाद वर्मा, मुकेश खीचड़, कन्हैया लाल सैनी, रमेश कुमावत, अनिल आचार्य, डॉ.मनोज खिंची, नरेंद्र सिंह गॉड, प्रवीण पुजारी, गोरधन कुमावत, अमित जालान, सुनील सोनी के द्वारा पालिकाध्यक्ष भानुका का माल्यार्पण, श्याम दुप्पटा व बाबा की प्रतिमा भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर पार्षद रतन भाटी व चंद्रप्रकाश सारण का भी सम्मान किया गया।

