श्रीमद्भागवत कथा के लिए नोएडा की ओर से,भारत विकास परिषद ने किया भूमि पूजन, 2 अक्टूबर से होगा भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से धर्म, संस्कार, सेवा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से भव्य श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक सेक्टर-33A स्थित शिल्पहाट के पास हेलीपैड ग्राउंड में होगा। आयोजन की तैयारियों के तहत सोमवार, 21 सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन समारोह में परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार, सेवा, समर्पण और सनातन जीवन-मूल्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नोएडा के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर होगा।
कथा के दौरान प्रख्यात कथा व्यास आचार्य मृदुल कांत शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन के विभिन्न दिवसों पर संत-महात्माओं के सान्निध्य और आशीर्वचनों का भी श्रद्धालुओं को लाभ मिलने की बात आयोजकों ने कही है। आयोजकों के अनुसार वात्सल्य मूर्ति ऋतंभरा दीदी , महामंडलेश्वर सतुआ महाराज , जगद्गुरु सुतीक्ष्ण देवाचार्य महाराज , बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री , अनिरुद्धाचार्य महाराज तथा भक्त शिरोमणि नंदू भैया की उपस्थिति अपेक्षित है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में परिषद के शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, डॉ. टीएन गोविल, सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, विकास अग्रवाल, महिला सहभागिता संयोजिका सुनीता मित्तल, सतनारायण गोयल, महेश बाबू गुप्ता, राकेश कात्याल, गोपाल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, देवेंद्र गंगल, सुरेंद्र गर्ग, नरेश गर्ग, अल्पेश गर्ग, राधाकिशन गर्ग, अरविंद कुमार, मनीष गुप्ता, दीपक गुप्ता, संतोष बंसल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कथा की मुख्य यजमान श्रीमती रीना गुप्ता, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. अंकित कुमार गुप्ता, डॉ. अर्पित गुप्ता सहपरिवार, कथा के मुख्य संयोजक एनके अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, रामरतन शर्मा, प्रकल्प संयोजक अजय अग्रवाल, अनुज मंगल, प्रदीप अग्रवाल, मुकुल वाजपेयी, राजेंद्र गर्ग, विकास अग्रवाल, डीके मित्तल सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *