30 जुलाई- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
जाके बल लवलेस तें,
जितेहु चराचर झारि ।
तासु दूत मैं जा करि,
हरि आनेहु प्रिय नारि ।।
( सुंदरकाड, दो. 21)
राम राम 🙏 🙏
श्री हनुमान जी को नागपाश से बाँधकर रावण के दरबार में लाया गया है । रावण ने श्री हनुमान जी से कुछ प्रश्न पूछे हैं, फिर हनुमान जी उनका उत्तर देते हुए कहते हैं कि जिनके लेशमात्र बल से तुमने समस्त चराचर जगत को जीत लिया है और जिनकी प्रिय पत्नी को तुम हर लाए हो, मैं उन्हीं का दूत हूँ ।
आत्मीय जन ! भगवान ने यदि आपको बल दिया है और उनकी कृपा ने आपको समर्थ बनाया बनाया है तो दूसरों को तकलीफ़ न दें अन्यथा रावण जैसा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें । श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जानकीवल्लभ राजाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम। सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩 संकलन तरूण जी लखनऊ

