श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

4 नवम्बर- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

धन्य धन्य गिरिराजकुमारी ।
तुम्ह समान नहिं कोउ उपकारी ।
पूछेहू रघुपति कथा प्रसंगा ।
सकल लोक जग पावनि गंगा ।।
( बालकांड 111/3-4)
राम राम जी 🙏🙏
माता पार्वती जी ने भगवान शिव से श्री राम जी के बारे में अनेक प्रश्न पूछें हैं। भगवान शिव ने श्री राम जी को प्रणाम कर आनंद युक्त वचन कहते है। हे गिरिराज कुमारी पार्वती! आप धन्य हैं, आपके समान उपकारी कोई अन्य नहीं है। आपने श्री राम कथा पूछी है जो सारे जगत को पवित्र करने वाली गंगा के समान है ।
बंधुवर ! वही धन्य है, वही उपकारी है जो लोकहित करता है। श्री राम कथा सबका हित करती है , सबको अपावन से पावन बनाती है। अतः श्री राम कथा सुनें व सबको सुनाएँ और सबके कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर धन्य हो जाएँ । अथ…..श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम।
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩 संकलन तरुण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *