श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में प्राप्त दान एवं चढ़ावे से आरोपों की निष्पक्ष हो जांच – शरद शुक्ला
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने आज थाना श्रीरामजन्मभूमि, अयोध्या में एक प्रार्थना पत्र देकर श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में प्राप्त दान एवं चढ़ावे के संबंध में विभिन्न माध्यमों से सामने आए आरोपों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधिसम्मत जांच कराए जाने की मांग की है।शरद शुक्ला ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि श्रीरामजन्मभूमि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है तथा मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान और चढ़ावा केवल आर्थिक संसाधन नहीं, बल्कि उनकी श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। ऐसे में मंदिर के दान एवं चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर यदि किसी प्रकार की अनियमितता, गबन, धन के दुरुपयोग अथवा अन्य वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कराई जाए तथा यदि जांच में किसी व्यक्ति, संस्था अथवा पदाधिकारी की संलिप्तता अथवा किसी संज्ञेय अपराध के प्रथम दृष्टया साक्ष्य प्राप्त होते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।प्रार्थना पत्र में यह भी मांग की गई है कि जांच के दौरान लेखा अभिलेखों, बैंक विवरणों एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाए, ताकि साक्ष्यों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके। साथ ही जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त होकर कराई जाए।शरद शुक्ला ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन के विरुद्ध पूर्वाग्रहपूर्ण आरोप लगाना नहीं है, बल्कि जनमानस और करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़े विषय पर सत्य की स्थापना तथा जवाबदेही सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन इस गंभीर विषय पर निष्पक्षता के साथ आवश्यक कार्रवाई करे
गा।

