श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज के आयोजनों की कार्यक्रम पुस्तिका का विमोचन

श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज के आयोजनों की कार्यक्रम पुस्तिका का विमोचन
27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक होंगे विविध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम
प्रयागराज। श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज द्वारा 27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की कार्यक्रम पुस्तिका का भव्य विमोचन सिविल लाइंस स्थित एक होटल में शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
विमोचन अवसर पर विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने समाज के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ हमारी गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर समाज के महामंत्री अभिषेक मित्तल, मंत्री अजीत बंसल, आशीष गोयल, अंकित अग्रवाल, युवा मंडल अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, वैभव गोयल एवं सौरभ अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने कहा कि श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में एकता, सेवा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *