श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ पदाधिकारी की घोषणा एवं महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ पदाधिकारी की घोषणा एवं महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया
सहारनपुर आज हसनपुर स्थित लोकहित चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय पर श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट धूम सिंह तथा महात्मा बेगराजदास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी रविंदर जी ने की कार्यक्रम का संचालन उदय भारती ने किया इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री धूम सिंह एडवोकेट ने बताया कि गुरु महाराज जी ने सबको मन चंगा का संदेश दिया आज पूरी दुनिया में जगतगुरु श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्रचार प्रसार हो रहा है गुरु महाराज जी ने 650 सौ साल पहले सबको समता समानता और एकता का संदेश दिया उसी को सार्थक करते हुए श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ गुरु महाराज जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही है इस अवसर पर महात्मा बेगराज दास ने बताया की जगतगुरु रविदास महाराज जी ने सबको समता और एक दूसरे से प्रेम भावना का संदेश दिया महाराज ने बताया कि सद्गुरु रविदास महाराज सबको
ऐसा चाहूं राज में जहां मिले सबन्न को अन्न
छोटू बड़ो सब सम बसों
रविदास रहे प्रसन्न
गुरु महाराज सबको यही संदेश दिया करते थे इस अवसर पर श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के बैनर तले लोकहित चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिलाओं को सिलाई मशीन एवं प्रेस वितरित किया गया इस मौके पर सैकड़ो महिलाओं को प्रेस एवं सिलाई मशीन वितरित की गई यह सिलाई मशीन मुख्य अतिथि द्वारा दी गई कार्यक्रम संयोजक पंकज मौर्या जी रहे इस मौके पर पंकज मौर्या को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया और अनिल श्रवण जी को क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया इस मौके पर मुख्य रूप से चौधरी रविंद्र प्रधान पंकज मौर्या अभिजीत सैनी राजू पार्षद नरेश्वर जी एडवोकेट निर्दोष कुमार राजकुमार राणा प्रवेश उदय भारती मनीता गौतम जी डाबरे तोसी गौतम अर्जुन आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *