श्री जगन्नाथ रथयात्रा: भाजपा नगरसेवकों और कार्यकर्ताओं ने भक्तों को बांटी खाद्य सामग्री
मुंबई:
श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशेष जलपान और खाद्य सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य रथयात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होने वाले भक्तों को गर्मी से राहत प्रदान करना था।
इस पुनीत कार्य में भाजपा नगरसेविका दीप्ति भट्ट, नगरसेविका हेतल परमार, प्रभाग अध्यक्ष दिनेश जैन मीडिया प्रभारी बिपिन गुप्ता और अन्य कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टॉल लगाकर भारी मात्रा में पानी की बोतलें और बिस्कुट के पैकेट की व्यवस्था की थी। नेताओं ने स्वयं अपने हाथों से भक्तों को यह सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम स्थल पर भगवान जगन्नाथ के भक्तों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
रथयात्रा के दौरान पैदल चलने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ उठाया। उमस और गर्मी के बीच ठंडे पानी और बिस्कुट की इस व्यवस्था से भक्तों को काफी राहत मिली। जनसेवा के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों और रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

