श्री रामनगरी में होगा अयोध्या प्रीमियर लीग का आयोजन
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:अक्टूबर में कराया जाएगा आयोजन
T20 की तर्ज पर होगा आयोजन, 08 टीमें करेंगी प्रतिभाग, टीमों का नाम होगा उत्तर प्रदेश में बहने वाली नदियों के नाम से, टीमों का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अनुभवी चयनकर्ताओं द्वारा ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा, प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ी पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पूरी प्रतियोगिता में खेले जाएंगे कुल 29 मैच, लगभग 5 लाख रुपए विजेता टीम को मिलेगी प्राइस मनी, डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीडा स्टेडियम में होगा प्रतियोगिता का आयोजन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडे होंगे अयोध्या प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और जिला क्रिकेट संघ के सचिव मोहम्मद उमेर अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।

