श्रेयान्वी बालिका वर्ग और सत्यम ने बालक वर्ग में जीते गोल्ड मेडल
प्रयागराज। मध्य प्रदेश के जिला नर्मदापुरम में 1 से 5 अक्टूबर तब 37 वी अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे श्रेयान्वी ने बालिका वर्ग में और सत्यम यादव बालक वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रयागराज का मान बड़ाया।
प्रतियोगिता में विवेक कुमार, आयुष यादव, शुभम यादव, एवं सचिन यादव और हिमांशु द्विवेदी का भी सिल्वर मेडल पर क़ब्ज़ा रहा। साथ ही साथ वीर दुबे ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। ये सभी खिलाड़ी अंकित तिवारी कुश्ती प्रशिक्षक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है और कुश्ती कि बारीकियों को सीख रहे है।
गोल्ड मेडल जीत कर श्रेयान्वी और सत्यम ने आगामी दिल्ली में होने वाले स्कूल गेम्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के लिए अपना स्थान पक्का किया। इस उपलब्धि पर क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह और स्टेडियम के सभी प्रशिक्षकों ने बच्चो को बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दीं।

