*संत गुरु रविदास स्मारक पार्क व घाट, पर अवैध रूप कब्जा हटाने की मांग किया*
वाराणसी। संत रविदास सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निरंजन देव भारती ने उच्च अधिकारियों से मांग किया कि संत गुरु रविदास स्मारक पार्क व घाट, नगवा, थाना-लंका, वाराणसी में अवैधानिक ढंग से धार्मिक मान्यता के विपरीत अज्ञात लोगों व असामाजिक तत्वों द्वारा परम्परागत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का प्रतिदिन आरती स्मारक पार्क में पूजा-पाठ एवं भजन होता है, आरती में गुरु जी की अमृतवाणी में विघ्न डालते व अपशब्द का प्रयोग करते हुएन कहते हैं कि आरती बंद करो। पार्क में नाच-गाना आदि कराने को रोकने व झोपड़ी अनाधिकृत अतिक्रमण/कब्जा हटाने का अनुरोध किया गया है
इस सम्बन्ध में आपको अवगत कराना है कि संत गुरु रविदास स्मारक पार्क व घाट, नगवा, थाना-लंका, वाराणसी में अवैधानिक ढंग से धार्मिक मान्यता संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विपरीत अज्ञात लोगों व असामाजिक तत्वों द्वारा स्मारक पार्क में सभी झोपड़ी में अनाधिकृत अतिक्रमण/कब्जा, पार्क में नाच-गाना करके करोड़ों लोगों में धार्मिक आस्थावानों की भावनाओं एवं उनके मान-सम्मान व स्वाभिमान पर कुठाराघात हो रहा है।
सोसायटी द्वारा कई वर्षों से स्मारक पार्क में दैनिक आरती संत शिरोमणि गुरु रविदास जी निरंतर होती रही है। दैनिक आरती को देखने-सुनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु सपरिवार दर्शन-पूजन करते हैं क्योंकि यह पवित्र पूज्यनीय धर्मस्थान आस्था का केंद्र बन चुका है।
इसी स्थान पर माता गंगा जी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के लिए सोने का कंगन पंडित जी के माध्यम से भिजवाया था। इस तथ्य का उल्लेख संत रविदास जी के धर्म ग्रन्थावली में मिलता है।
कुछ अज्ञात लोग आरती एवं पूजा-पाठ बंद करने की धमकी हमेशा दिया करते हैं जो संत गुरु रविदास जी के रविदासिया धर्म की आस्था के विपरीत नाच-गाना किया जा रहा है, जिससे संत रविदास जी मूर्ति व पार्क को ध्यान में रखते हुए नाच-गाना को जनहित में रोका जाना अति आवश्यक है।
प्रार्थना है कि उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आप विशेष परिस्थिति में परम्परागत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का प्रतिदिन आरती स्मारक पार्क में पूजा-पाठ एवं भजन आरती में गुरु जी की अमृतवाणी में विघ्न डालने, नाच-गाना व अपशब्द का प्रयोग करने वालों को रोका जाए।

