संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस

 

 

जौनपुर 09 जुलाई। यूपी के जौनपुर में बरसठी थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के सामने शीशम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गणेशपुर निवासी राय साहब चौहान (55) के रूप में हुई है। वह ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, वह करीब दस दिन पहले वाराणसी स्थित एक ईंट-भट्ठे से काम करके घर लौटे थे। उनकी कोई संतान नहीं थी और वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। बताया गया कि वह दो भाइयों में सबसे छोटे थे।

गुरुवार सुबह जब उनकी पत्नी और ग्रामीण घर के बाहर पहुंचे तो शीशम के पेड़ से शव लटका देख हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल बरसठी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया, आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।इस संबंध में

बरसठी थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही

है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *