*संयुक्त किसान मोर्चा 6 को जिला मुख्यालय पर करेगा धरना प्रदर्शन*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों के नेतृत्वकारी साथियों की बैठक तारुन ब्लाक मुख्यालय पर मोर्चा के संयोजक मयाराम वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों की स्थानीय समस्याओं व दिल्ली में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर हुए किसान आन्दोलन की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 06 नवम्बर को जिला मुख्यालय तहसील सदर पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में छुट्टा जानवरों से हो रहे फसलों के नुकसान को लेकर चार नवम्बर को ब्लॉक मुख्यालयों का घेराव करने का कार्यक्रम स्थगित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश किसान सभा के राज्य सचिव अशोक कुमार तिवारी, सीपीएम जिला सचिव अशोक यादव, भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद, किसान सभा के प्रदेश संयुक्त मंत्री मयाराम वर्मा, किसान सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इश्हाक,भाकियू नेता कमला प्रसाद बागी, खेत मजदूर संगठन के के प्रांतीय महामंत्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, किसान नेता विनोद सिंह, किसान महासभा संयोजक उमाकांत विश्वकर्मा, राम तीर्थ पाठक, माता बदल, बाबूराम यादव, अवधेश वर्मा, अभिनेष वर्मा, राम कुमार पाल, विष्णुदेव वर्मा आदि उपस्थित रहे।

