अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार। नाका देवकाली हाईवे पर साईं दाता कुटिया के पास हाईवे पर अव्यवस्थित रूप से ट्रकों के आवागमन से महिला की मौत हो गई। नाका के हनुमत नगर निवासी काली प्रसाद पांडेय अपनी पत्नी को दर्शन नगर हॉस्पिटल मोटरसाइकिल से दिखाने ले जा रहे थे, डिवाइडर के पास मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी शांति देवी को बिठाए हुए खड़े थे, जहां पर गलत दिशा से यूपी 78 बीटी 8104 नंबर का टैंकर आकर कुचल दिया जिसमें काली प्रसाद पांडेय हनुमत नगर नाका निवासी साफ-साफ तो बच गये लेकिन उनकी पत्नी शांति देवी की कुचलकर मृत्यु हो गई।काली प्रसाद पांडेय बताते हैं उनके दो पुत्र हैं एक पुत्र उत्तरप्रदेश राज्यपाल की सुरक्षा में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

