सड़क हादसे दो व्यक्तियों की मौत
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।शनिवार को थाना पटरंगा क्षेत्र में गनौली के पास सड़क हादसा हो गया।हादसे मे दो व्यक्तियों की जान चली गई।मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन की टक्कर से कटघर निवासी राम प्रकाश रावत व अघावननगर निवासी चंदे की मौत हो गई।दोनों को सीएचसी रुदौली लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।सूचना पर हाईवे चौकी पुलिस पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक राम चंद्र यादव ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा
या।

