सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा लपरी ( कोइरीडीहा चौराहा के पास) पर पंचायत राज योजना के अंतर्गत एक उत्सव भवन (बारात घर) का भूमि पूजन और शिलान्यास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव द्वारा विधिवत पूजन कर किया गया

सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा लपरी ( कोइरीडीहा चौराहा के पास) पर पंचायत राज योजना के अंतर्गत एक उत्सव भवन (बारात घर) का भूमि पूजन और शिलान्यास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव द्वारा विधिवत पूजन कर किया गया

मीडिया प्रभारी मनीष कुमार श्रीवास्तव

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा लपरी ( कोइरीडीहा चौराहा के पास) में पंचायत राज योजना के अंतर्गत एक उत्सव भवन (बारात घर) का भूमि पूजन और शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव जी द्वारा विधिवत पूजन करके किया गया। इस उत्सव भवन का निर्माण पंचायती राज विभाग द्वारा कराया जाएगा। इस उत्सव भवन (बारात घर) के निर्माण में कुल 1.41 करोड़ रुपए खर्च होंगे ।
कार्यक्रम की शुभारंभ में ग्राम प्रधान लपरी, संतोष सिंह और डीपीआरओ नवीन सिंह द्वारा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव जी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तत्पश्चात राज्य मंत्री द्वारा मंत्रोच्चार और भूमि पूजन कर उत्सव भवन का सिरा न्यास किया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि इस उत्सव भवन बन जाने से आसपास के गांव के लोगों को अपनी बेटियों की शादी या और कोई भी कार्यक्रम करने के लिए बहुत ही न्यूनतम शुल्क पर यह उत्सव भवन (बारात घर) उपलब्ध रहेगा, उत्सव भवन में सभी प्रकार की सुविधा की व्यवस्था की जाएगी जनरेटर की भी व्यवस्था की जाएगी , इस उत्सव भवन बन जाने से लोगों को भारी खर्चे से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भाजपा अजय सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेम यादव, राजेश यादव, सुजीत मौर्य, आशीष गुप्ता, मनीश श्रीवास्तव,डाबलू यादव, राजनाथ सिंह, विनय यादव और श्रवण सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *