सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में निरंतर सक्रिय हैं प्रवीण कुमार उर्फ बबलू यादव जी

सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में निरंतर सक्रिय हैं प्रवीण कुमार उर्फ बबलू यादव जी

पटना/बिहार।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के प्रदेश महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ बिहार, प्रवीण कुमार उर्फ बबलू यादव जी द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बाबा भोलेनाथ के मंदिर में श्रद्धा एवं आस्था के प्रतीक स्वरूप एक विशाल घंटा लगवाकर धार्मिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को एकजुट करने, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाने वाला महान जीवन दर्शन है। प्रवीण कुमार उर्फ बबलू यादव जी लगातार बिहार प्रदेश में व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूत करने के साथ-साथ नारी शक्ति को संगठन से जोड़ने का कार्य भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए सनातन संस्कृति की रक्षा और प्रचार करना है। बिहार प्रदेश में संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है और युवाओं, व्यापारियों एवं मातृशक्ति को जोड़कर सामाजिक एवं धार्मिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रवीण कुमार उर्फ बबलू यादव जी सदैव धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और युवाओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। बाबा भोलेनाथ के मंदिर में घंटा स्थापना को श्रद्धालुओं ने धर्म और आस्था के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा ने संकल्प लिया है कि पूरे बिहार प्रदेश में सनातन धर्म, सामाजिक समरसता, नारी सम्मान एवं राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

जय श्री राम 🚩
हर हर महादेव 🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *