सपा कांग्रेस की फितरत पुरानी, गुंडागर्दी परिवार वाद इनकी कहानी-आशीष गुप्ता
भाजपाइयों ने नवनिर्वाचित प्रदेश प्रवक्ता आशीष गुप्ता का किया स्वागत
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के मंत्री सैफुल अब्बास के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रवक्ता आशीष गुप्ता का भव्य स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर प्रदेश प्रवक्ता आशीष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं भेंट किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का परिवार है। जो एक मिशन के लिए काम करते हैं। वो है राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चलते हुए सुशासन का कमल खिलाना है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा के चुनाव में जनता कमल खिलाने जा रही है।
उन्होंने राहुल अखिलेश को एस आई आर अभियान के प्रोटेस्ट पर तंज करते हुए कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र और संवैधानिक संस्था है और एस आई आर के खिलाफ कांग्रेस और सपा का मार्च या विरोध इस संवैधानिक संस्था को डराने-धमकाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पुरानी आदत है कि देश में कोई भी सुधार (रिफॉर्म) या पारदर्शी प्रक्रिया आए, तो वह झूठ और भ्रम फैलाकर उसका विरोध करने लगती है।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के मंत्री सैफुल अब्बास ने प्रदेश प्रवक्ता का स्वागत करते हुए कहा कि मुस्लिम अल्पसंख्यक समाज
सपा और कांग्रेस के लिए सिर्फ एक वोट बैंक है जिसे वो अब जान चुके है।
संचालन पूर्व मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने किया। स्वागत करने वालों में काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री सैफुल अब्बास, राजेश केसरवानी, सुशील जैन, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, पार्षद विनय सिंटू मिश्रा, सचिन जायसवाल काजिम अब्बास, लख्ते अब्बास,सिपाही लाल यादव,
नीरज केसरवानी, किशन जायसवाल, कमलेश केसरवानी, लल्लू अग्रहरि दिलीप केसरवानी धीरज केसरवानी, आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

