सभी स्वयं सेविकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया

देश की उपासना न्यूज़

जौनपुर 15मार्च 2022

राष्ट्रीय सेवा योजना तिलकधारी महिला महाविद्यालय जौनपुर के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के समापन के अवसर पर आज की मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना सिंह महिला समन्वयक काशी प्रांत संयोजक ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया !उन्होंने अपने संबोधन में स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग कल के भविष्य हो आप चाहो तो समाज में एक बड़ा परिवर्तन ला सकते हो!

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर वंदना सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है! प्राचार्य डॉ प्रमिला पांडे ने कहा कि अपने लिए छांव रखो और दूसरों को भी छांव दो !सभी स्वयं सेविकाओं ने अतिथियों के समक्ष रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनका मन मोह लिया! इस समापन समारोह में आए हुए अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ शालिनी सिंह ने किया धन्यवाद डॉ पूनम सिंह ने किया संपूर्ण संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजश्री सिंह ने किया!

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ !पुरस्कार विजेताओं में स्वयंसेविका कविता चौहान नेहा मिश्रा सोनी यादव खुशी सिंह नेहा चौहान को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का पुरस्कार प्राप्त हुआ!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *