*सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट से अच्छा बनाएं संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी*_ *बृजेश पाठक*
गोरखपुर ब्यूरो चीफ
*खजनी गोरखपुर* क्षेत्र के गाजर नरसिंह गांव में एक मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सुबह 11:00 बजे गांव में बने हेलीपैड पर राजकीय हेलीकॉप्टर से उतरे हेलीपैड के पास मौजूद दर्जनों भाजपा नेताओं और पदाधिकारी ने बुके भेंट देखकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दया शंकर राम त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे जहां लगभग आधे घंटे तक रुकने के बाद उनका काफिला निकट स्थित सीएससी हरनहीं पहुंचा। सीएससी में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक की और जिले में संचालित सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की बैठक में मौजूद एडी हेल्थ डॉक्टर जयंत कुमार, क्षय रोग चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ए.के. वर्मा, डिप्टी सीएमओ एस.के.मिश्रा, अनिल सिंह, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर गगन, डॉक्टर कंचन श्रीवास्तव, एनएचएम के जिला प्रबंधक डॉक्टर पंकज आनंद, डॉक्टर गणेश यादव एमओआईसी डॉक्टर प्रदीप त्रिपाठी से डिप्टी सीएम कभी नर्म तो गर्म अंदाज में अधिकारियों से जानकारी लेते नजर आए।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट अस्पताल में बेहतर बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध इलाज की सुविधाओं की समीक्षा की गई है अस्पतालों में संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्थानी जल प्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों से संपर्क करें और हर 15 दिन में बैठक करें ग्राम प्रधानों के घर जाएं उन्हें जनता को ज्यादा से ज्यादा सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजने के लिए प्रेरित करें प्रश्न सेवाएं और टीकाकरण सिर्फ सरकारी अस्पतालों में करने की व्यवस्था करें चिकित्सा अधीक्षक और सीएमओ डॉक्टर राकेश कुमार झांसी कहा कि यदि कोई सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस करते मिले तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। एक प्रश्न की जवाब में उन्होंने अधिकांश बंद चल रहे उसका बाबू गांव की सरकारी सीएससी को चालू करने और इमरजेंसीhn सेवाओं को शुरू करने का निर्देश दिया कहा कि सभी सीएससी में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध कारण हर नई सीएससी में कर्मचारियों की आवास निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ गया है सभी अस्पतालों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्थाb अनिवार्य रूप से की जाए तथा इलाज के लिए आने वाले मरीज और इमानदारो से नरमी से पेश है उनके बैठने और संबंधित डॉक्टर के पास पहुंचने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दें।
सीएससी में पहुंचते ही उन्होंने सभी ओपीडी कक्ष में पहुंचकर वहां मौजूद डॉक्टर से मरीजो और उनके इलाज के संबंध मेंh जानकारी ली।इस दौरान मौजूद मरीजों से उनके इलाज तथा अस्पताल में दवाई मिलती है या नहीं तथा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान मौजूद मरीजों से उनके इलाज तथा अस्पताल में दवाई मिलती है या नहीं तथा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली। डिप्टी सीएम को बताया गया कि सीएससी11:00 बजे खुलती है और 2:00 बजे ओपीडी के बाद बंद हो जाती है जिस पर उन्होंने सीएमओ को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों को पूरे समय उपलब्ध रहने की व्यवस्था सुनिश्चित कराए साथ ही सी एच सी के औचक निरीक्षण की चेतावनी देते हुए कहा कि हम बिना बताए फिर आएंगे ।
इससे पूर्व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज सुबह 11:00 बजे
गाजर नर्सिंग गांव में बने हेलीपैड पर राजकीय हेलीकॉप्टर से उतरे जहां पहले से मौजूद दर्जनों भाजपा नेताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
वहां से 11:13 बजे दयाशंकर राम तिवारी के घर पहुंचे उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, स्वास्थ्य का हाल पूछा तथा दोनों बच्चों जिनका यज्ञोपवीत हुआ युगांक त्रिपाठी और श्रीकर शुक्ला को आशीर्वाद दिया। आचार्य पवन त्रिपाठी और हरिकेश राम त्रिपाठी से औपचारिक बातचीत की लगभग आधे घंटे तक रुकने के बाद सीएससी रवाना हुए।
इस दौरान स्थानीय विधायक श्री राम चौहान, पूर्व विधायक संत प्रसाद बेलदार,क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह, ब्लॉक प्रमुख पूजा सिंह कृपाशंकर उर्फ जुगनू दुबे, विकास सिंह, विनोद पांडे एडवोकेट,अतुल, छोटेलाल, राजाराम कनौजिया, बाबूलाल पांडे, वीडियो रमेश शुक्ला, एडीओ पंचायत राजीव दुबे, सहित दर्जनों की संख्या में ब्लॉक के कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

